Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से,जिले में 2314 केंद्र बनाए गए

Share


सरकारी के साथ निजी स्कूलों के छात्र भी होंगे शामिल,प्रश्नपत्र के साथ ही उत्तर लिखने की व्यवस्था

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कक्षा 5 वीं और 8 वीं की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार से जिले के विभिन्न विकासखंडों में मल्टीपरपज स्कूल से प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया, ताकि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित और गोपनीय तरीके से किया जा सके। शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष भी कक्षा 5 वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है। इस बार एकीकृत प्रणाली के तहत परीक्षा होगी, जिसमें सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। विभाग से संबद्ध सभी निजी स्कूलों को भी इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा करानी होगी। जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कक्षा 5 वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री ब्लॉक स्तर से परीक्षा केंद्रों तक भेजी गई है।
जिले में 2314 परीक्षा केंद्र : सरगुजा जिले के सात विकासखंडों में कुल 2314 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1563 केंद्र कक्षा 5 वीं और 751 केंद्र कक्षा 8वीं के लिए निर्धारित हैं। विकासखंडवार केंद्रों की संख्या में अंबिकापुर में 595,बतौली में 211,लखनपुर में 316, लुंड्रा में 412,मैनपाट में 229, सीतापुर में 278 तथा उदयपुर में 273 केंद्र शामिल हैं। छात्रों की संख्या की बात करें तो जिले में कक्षा 5वीं के 16,667 और कक्षा 8वीं के 13,362 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply