Breaking News

अम्बिकापुर@दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद

Share


जिला अस्पताल के बाहर से चुराई थी मोटरसाइकिल,पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

अम्बिकापुर,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिवशंकर खलखो, निवासी भावराडांड सीतापुर (हाल मुकाम गंगापुर, थाना गांधीनगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीएल 0190 से रिश्तेदार को खाना देने जिला अस्पताल गया था। वाहन को अस्पताल के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। रिपोर्ट के आधार पर मणिपुर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सांडबार पुलिया की ओर उसी मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ अक्षत (21 वर्ष) निवासी सिलसिला, चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में गांधीनगर थाना से जेल जा चुका है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply