एमसीबी/जनकपुर,13 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में जनकपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब कमरो एवं विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह की उपस्थिति में नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला और गमछा पहनाकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर कार्य करती आई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सक्रिय और समर्पित रहना बेहद जरूरी है, उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दिशा-निर्देशों, संगठनात्मक नीतियों और पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का काम करें,इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के अध्यक्ष रामू सिंह,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस उपेंद्र द्विवेदी सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur