Breaking News

अम्बिकापुर@अफीम खेती और नशे के कारोबार के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव

Share

रैली निकालकर सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
अम्बिकापुर,12 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का सांकेतिक घेराव किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजीव भवन से रैली के रूप में भाजपा कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अफीम की खेती बंद करो’ और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। घेराव के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि दुर्ग जिले के समोद में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती का मामला सामने आया था। इसके बाद बलरामपुर जिले में भी दो स्थानों पर अफीम की खेती पकड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी से पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीनों में प्रदेश में नारकोटिक्स से जुड़े 2599 मामले दर्ज हुए हैं,जो यह दर्शाते हैं कि या तो यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है या सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में असफल साबित हो रही है।
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप : पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार जानबूझकर नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हाल ही में पकड़े गए नशा माफिया के मामले में सरकार ने विधानसभा में जवाब देते समय कुछ नाम छिपाए हैं। इससे यह संदेह पैदा होता है कि नशा कारोबारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन और घेराव के दौरान अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, अरविंद सिंह, मोहम्मद इस्लाम, इरफान सिद्दीकी, कृपाशंकर गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी, बलराम यादव, अटल यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, सरोज साहू, प्रशांत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लोकेश पासवान, जमील खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply