Breaking News

सूरजपुर@संगठनात्मक विस्तारः सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का सूरजपुर विकासखंड गठन सम्पन्न

Share


सूरजपुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश स्तरीय निर्देशानुसार सूरजपुर विकासखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,यह कार्यक्रम सूरजपुर स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित हुआ,जिसकी शुरुआत आदिवासी महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से शिव प्रताप सिंह आयाम को सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सूरजपुर विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया,वहीं मनोज सिंह पोया को संगठन का ब्लॉक मीडिया प्रभारी बनाया गया, कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित देवसाय सिंह बैगा ने आदिवासी महापुरुषों के संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में प्रेरित किया,उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल,डिजिटल और कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए, इस अवसर पर जिला महासचिव मंत्री लाल बियार ने कहा कि यदि हम आदिवासी समाज में जन्मे हैं तो समाज के लिए कार्य करना हमारा दायित्व है, उन्होंने युवाओं से समाज के विकास और एकजुटता के लिए आगे आने का आह्वान किया,कार्यक्रम में त्रिभुवन सिंह टेकाम ने संविधान में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति समुदाय को मिले अधिकारों पर गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता बताई। वहीं सोशल एक्टिविस्ट एवं सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष बीपीएस पोया ने युवाओं को अपनी आवाज स्वयं बनने और पुस्तकें पढ़ने की प्रेरणा दी,बीपीएस पोया ने कहा कि समाज में नशामुक्ति अभियान को ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर भी काम किया जाएगा,उन्होंने कहा कि आदिवासी महापुरुषों के इतिहास और उनके विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा,उन्होंने यह भी बताया कि सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के नेतृत्व में स्थानीय आरक्षण,पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार पहल की जाएगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि एक तीर, एक कमान-सर्व आदिवासी एक समान केवल नारा नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का मूल मंत्र है, कार्यक्रम में जसवंत सिंह, गौरीशंकर नेताम, अंजली सिंह उईके, सूरतिया उईके, विपेन्द्र प्रताप कोर्राम, कमलेश्वरी उईके, गुरुदयाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आर्मो, जय सिंह, शामपति सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हीरमेन सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और समाज प्रमुख उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply