Breaking News

सूरजपुर@डीलिस्टिंग की मांग को लेकर रामानुजनगर में जनजातीय सुरक्षा मंच की कार्यशाला

Share


सूरजपुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले के रामानुजनगर स्थित सामुदायिक भवन में जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले डीलिस्टिंग की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग, मंच के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, कार्यशाला का उद्देश्य आगामी 24 मई को दिल्ली में प्रस्तावित महागर्जना रैली के लिए लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डीलिस्टिंग के मुद्दे को लेकर देशभर में जनजातीय समाज एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी कर रहा है। दिल्ली में आयोजित होने वाली महागर्जना रैली में लगभग 10 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से रामानुजनगर विकासखंड के सभी गांवों में ग्राम समितियां गठित करने और लोगों से जनसंपर्क कर दिल्ली जाने के लिए पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया,कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण का लाभ ऐसे लोग भी ले रहे हैं जिन्होंने अपनी पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को छोड़कर दूसरे धर्मों को अपना लिया है। समाज के लोगों की मांग है कि ऐसे व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर आरक्षण की सूची से बाहर किया जाए। इसी प्रक्रिया को डीलिस्टिंग कहा जाता है, इस संबंध में जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला संयोजक संत सिंह और जिला संगठन मंत्री गोपाल जी ने बताया कि इस मांग को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जो नहीं भोलेनाथ का,वो नहीं हमारी जात का जैसे नारों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है, गांव-गांव में ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रस्ताव पारित कराने की भी तैयारी की जा रही है, उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर से 1 करोड़ पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है,अब तक लगभग 5 लाख पोस्टकार्ड भेजे जा चुके हैं, साथ ही संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन कर धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों को आरक्षण की सूची से बाहर करने की मांग भी उठाई जा रही है, कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सूरजपुर स्वाति सिंह, जनपद अध्यक्ष रामानुजनगर गुलाब सिंह, विकासखंड संयोजक सुंदर सिंह, किरण खेस, आमवती नेताम, जयंती भगत, विमला भगत, सुरेश मरकाम, अदल सिंह, अनीता सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह (जिला अध्यक्ष सरपंच संघ), पवन सिंह (मंडल अध्यक्ष), महेन्द्र कुमार सिंह (अ.ज.जा. मंडल अध्यक्ष), राम सिंह, रामानंद सिंह, आनंद कुंवर सिंह, लखन सिंह, हिरा सिंह सहित जनजातीय सुरक्षा मंच के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यशाला के अंत में सभी ने 24 मई को दिल्ली में होने वाली महागर्जना रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया और गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।


Share

Check Also

सोनहत@ शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान

Share घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान-राजन पाण्डेय-सोनहत,07 सितम्बर …

Leave a Reply