सूरजपुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। इंडियन बैंक द्वारा सूरजपुर में अपनी शाखा के नए परिसर का भव्य उद्घाटन किया गया,उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एवं जिलाधीश एस. जयवर्धन रहे,उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर शाखा के नए परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि इंडियन बैंक की नई शाखा से सूरजपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएँ अब और अधिक सहज, सुलभ तथा आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध होंगी, उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में बैंकिंग सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस नई शाखा से स्थानीय व्यापार, कृषि एवं रोजगार गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजेंद्र सिंह पाटले,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन बैंक की इस शाखा से सूरजपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा, उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक रूपेश अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए बेहतर डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ, त्वरित ऋण सुविधा,जमा सेवाएँ तथा अन्य आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य सुरक्षित, पारदर्शी और ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है, जिससे अधिक से अधिक लोग बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ सकें, उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने इंडियन बैंक के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि बैंक की यह शाखा सूरजपुर और आसपास के गांवों के व्यापार, कृषि और रोजगार गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर भीमसेन गोयल (अध्यक्ष, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम), भोलाप्रसाद अग्रवाल (अध्यक्ष, गौशाला सेवा समिति), ओंकार पांडेय (वाइस चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी),रौनक जैन (प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव), अनिल गोयल (एडवोकेट व स्टेट बार एसोसिएशन सदस्य), हिमांशु अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट), केदारनाथ अग्रवाल, राजीव प्रताप सिंह,अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी कार्तिक गुप्ता, गौतम गुप्ता एवं संजय विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। बैंक प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि शाखा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएँ निरंतर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur