Breaking News

अम्बिकापुर@भजन-कीर्तन में गया था परिवार,सूने मकान से 6 लाख नकद व जेवर पार

Share

राधा-कृष्ण मंदिर के पास वारदात,दान पेटी के 3.80 लाख भी चोरी,बस स्टैंड क्षेत्र की कई दुकानों के ताले भी टूटे
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास मंगलवार रात सूने मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे का दरवाजा तोडकर घर में घुसकर अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार सुभाषनगर निवासी बिक्की हालदार का घर राधा-कृष्ण मंदिर के पास है। मंदिर में पिछले दो-तीन दिनों से भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंगलवार शाम को बिक्की हालदार का पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर चला गया था। रात करीब 10.30 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का ताला तोडकर लगभग 6 लाख रुपए नकद और जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि चोरी गए रुपयों में 3.80 लाख रुपए मंदिर में मिले दान की राशि थी, जिसे मंदिर समिति ने सुरक्षित रखने के लिए बिक्की हालदार के परिवार को दिया था। शेष रकम घर की थी। सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानों में भी चोरी : इधर मंगलवार रात ही चोरों ने प्रतिक्षा बस स्टैंड के पास संचालित 5-6 दुकानों के ताले भी तोड़ दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply