Breaking News

अम्बिकापुर@छोटे भाई ने छीना मोबाइल तो किशोरी ने कीटनाशक सेवन कर की आत्महत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मार्च 2026 (घटती-घटना)। त्रिकुंडा थान क्षेत्र के ग्राम शारदापुर में मामूली सी बात पर किशोरी ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। दरअसल 9 मार्च को किशोरी मोबाइल देख रही थी, इस दौरान छोटे भाई ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार प्रवंती पिता कुंवर नायक उम्र 17 वर्ष ग्राम शारदापुर थाना त्रिकुंडा की रहने वाली थी। इसके माता-पिता मेहमानी में गए थे। घर में प्रवंती इसका छोटा भाई सूर्यलाल व अन्य लोग थे। 9 मार्च को प्रवंती मोबाइल देख रही थी। इस दौरान छोटा भाई उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और खूद देखने लगा। इस लिए क्षुब्द हो गई और गुस्से में आकर कीटनाशक सेवन कर ली। कीटनाशक सेवन किए जाने की जानकारी परिजन को मिली। परिजन घर पहुंचे और उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply