Breaking News

सूरजपुर@अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी व एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,इस मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज को नई दिशा दे रही हैं, उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके योगदान को रेखांकित करने का अवसर है, इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को भी थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन सूरजपुर में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, प्रतियोगिता में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महिला आरक्षक झमिता वरकरे और अंजली टोप्पो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो और महिला आरक्षक नीलम भगत ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं गिलास निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती और चंदा भास्कर विजेता रहीं। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में महिला आरक्षक नीलम भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाई, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित कई महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिलाओं के योगदान को बताया अमूल्य
इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर पुलिस और सेना तक हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके जज्बे एवं समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सशक्तिकरण एक मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण की आधारशिला है।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply