Breaking News

मनेंद्रगढ़@संबोधन संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती इन्द्रा सेंगर को किया सम्मानित

Share

  • शिक्षा और स्वावलंबन की प्रतीक इन्द्रा सेंगर को संबोधन अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान 2026
  • मनेंद्रगढ़ में महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह,इन्द्रा सेंगर की शिक्षा सेवा को मिला सम्मान


-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्र्रीय महिला दिवस के अवसर पर संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान, मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती इन्द्रा सेंगर को संबोधन अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन निदान सभागार में किया गया,जहां साहित्यकारों,कलाकारों,शिक्षाविदों और पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ,संस्था के अध्यक्ष अनिल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती इन्द्रा सेंगर मनेंद्रगढ़ अंचल में सशक्त परिकल्पना और स्वावलंबन की प्रतीक हैं, उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संचालित विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना ने इस क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा को नई दिशा दी है और आज मनेंद्रगढ़ में कई अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थापना उनकी प्रेरणा से संभव हुई है,अनिल जैन ने बताया कि इस विद्यालय के विद्यार्थी पिछले तीन वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप-10 प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जिससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरा मनेंद्रगढ़ नगर गौरवान्वित हुआ है,कार्यक्रम के दूसरे चरण में रंग पंचमी के अवसर पर संबोधन संस्था और वनमाली सृजन केंद्र द्वारा होली के रंग गीतों के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गायक कलाकार नरोत्तम शर्मा, शैलेश जैन और गौतम शर्मा ने गीतों की प्रस्तुति देकर होली के रंगों का उल्लासपूर्ण वातावरण बना दिया, कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार राजेश जैन ने किया, इस अवसर पर साहित्यकार श्याम सुंदर निगम, श्रवण कुमार उर्मलिया,वीरेन्द्र श्रीवास्तव, कल्याणचंद केसरी,सतीश उपाध्याय,पुष्कर तिवारी, सुषमा श्रीवास्तव,ज्योति श्रीवास्तव और प्रमोद बंसल सहित अन्य साहित्यकारों की कविताओं और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया,देर शाम तक चले इस आयोजन में प्राचार्य जसपाल सिंह, संजय सेंगर,राजकुमार पांडे, निरंजन मित्तल, विजय गुप्ता, परमेश्वर सिंह, डॉ. निशांत श्रीवास्तव, पत्रकार विनय पांडे और राजेश सिन्हा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,कार्यक्रम ने शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक समन्वय का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विचार मंच विभागाध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने श्रीमती इन्द्रा सेंगर का परिचय देते हुए बताया कि वर्ष 1984 में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थापित करने की परिकल्पना उनकी दूरदर्शिता का परिचायक थी, उस समय उन्होंने यह महसूस किया कि नगर के विकास के साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आवश्यक है, विद्यालय की 42 वर्षों की सतत यात्रा और आज 85 वर्ष की आयु में भी उनकी सक्रिय सोच और प्रेरणा ने मनेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है।
उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने शिक्षा के साथ-साथ साहित्य और कला के क्षेत्र में भी कलाकारों एवं साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है,शिक्षा और साहित्य विकास के क्षेत्र में लगभग 48 वर्षों से कार्य कर रही संस्था ‘संबोधन’ उनके योगदान को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार उर्मलिया उपस्थित रहे। वहीं महिला साहित्यकार वर्षा श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव और ज्योति श्रीवास्तव ने श्रीमती इन्द्रा सेंगर को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और शिक्षा का प्रतीक कलम भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहने की कामना की।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply