Breaking News

कोरिया@कोरिया पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन,नारी शक्ति को मिला सम्मान

Share

  • एसपी रवि कुर्रे की पहल : पुलिस लाइन में महिला दिवस पर खेल,संस्कृति और सम्मान का संगम
  • नारी शक्ति को सलामः कोरिया पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह…
  • एएसपी सुरेशा चौबे की अगुवाई में सफल आयोजन,पुलिस लाइन में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान


-संवाददाता-
कोरिया,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, इस अवसर पर पुलिस विभाग, न्यायिक क्षेत्र तथा समाज सेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना रहा।
एएसपी सुरेशा चौबे के कंधों पर थी आयोजन की जिम्मेदारी : कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पूरे आयोजन की कमान उनके हाथों में थी और उनकी कुशल योजना तथा समर्पित प्रयासों के कारण कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित और प्रभावशाली तरीके से संपन्न हुआ, सूक्ष्म योजना, अनुशासन और उत्सव के माहौल के बीच संतुलन बनाए रखने में उनकी कार्यकुशलता स्पष्ट दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व और मेहनत की सराहना की, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
पुलिस लाइन की बेटियों
को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली बेटियों को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में कु. जेनी मिंज – सीएमए (लागत लेखाकार) परीक्षा उत्तीर्ण, कु. स्वधा – कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 95′, कु. खुशी गोयल – 10वीं बोर्ड में 89.33′, कु. प्राची पैकरा – 10वीं बोर्ड में 94′, कु. शिवाली – 10वीं बोर्ड में 80′, कु. पूजा पैकरा – 10वीं बोर्ड में 76′ शामिल रहीं, इन छात्राओं की उपलब्धियों को मंच से सराहा गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस परिवार की महिलाओं
को भी मिला सम्मान

इसके साथ ही पुलिस परिवार से जुड़ी कई महिलाओं को उनकी शैक्षणिक और सामाजिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया,इनमें प्रमुख रूप से श्रीमति ललिता सिंह,पुष्पा भगत,सुप्रिया यादव, मंजू केंवट, शांति पैकरा, सुनीता पुलस्त, अंजली चौहान,अनिता सिंह,फिलीस्तिया लकड़ा,अनिता टोप्पो,आशारोस लकड़ा, टूमिला पैकरा और रश्मि तिवारी शामिल रहीं,इन सभी महिलाओं को उनकी शिक्षा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारिक तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जिनमें सीजीएम प्रतीक्षा अग्रवाल, जेएमएफसी प्रेरणा अहिरे, धारणी राणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अमिता मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेविका वंदना दत्ता, मनोवैज्ञानिक डॉ. सोमा नायर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके रेखा विशेष रूप से उपस्थित रहीं, इन सभी अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,इसमें रंगोली प्रतियोगिता,सीढ़ी दौड़ और कबड्डी जैसी गतिविधियां शामिल रहीं, इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया, पुलिस लाइन का परिसर पूरे दिन उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
हर वर्ग की महिलाओं
का हुआ सम्मान

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें समाज के हर वर्ग से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया, स्वच्छता दीदियों,ई-रिक्शा चालक महिलाओं, पुलिस परिवार की महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया,इस पहल ने यह संदेश दिया कि समाज के विकास में हर महिला का योगदान महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply