Breaking News

बैकुंठपुर@राजीव भवन बैकुंठपुर में धूमधाम से मना पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल का जन्मदिवस,जुटा कांग्रेसियों का बड़ा जमावड़ा

Share

  • जन्मदिवस बना शक्ति प्रदर्शन…राजीव भवन में जुटे कांग्रेसी,बढ़ते जनाधार की चर्चा
  • राजीव भवन में जश्न,राजनीति में हलचल,अशोक जायसवाल के जन्मदिवस ने दिए कई संकेत
  • जन्मदिवस समारोह में जुटी भीड़,कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी बना चर्चा का विषय
  • बैकुंठपुर में अशोक जायसवाल का बढ़ता कद, जन्मदिवस समारोह से मिले सियासी संकेत
  • कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल को मिली बधाइयाँ,बढ़ते जनाधार पर सियासी चर्चा तेज
  • जन्मदिवस पर दिखा अशोक जायसवाल का जनाधार,बैकुंठपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल
  • राजीव भवन में भव्य जन्मदिवस समारोह


-रवि सिंह-
बैकुंठपुर,10 मार्च 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित राजीव भवन सोमवार 9 मार्च 2026 को उस समय पूरी तरह उत्सव के माहौल में नजर आया, जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजीव भवन परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था और दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।
पहली बार राजीव भवन में इतने भव्य तरीके से मनाया गया जन्मदिवस
राजीव भवन बैकुंठपुर में किसी कांग्रेसी नेता का जन्मदिवस इस तरह भव्य रूप में मनाया जाना कई लोगों के लिए नया अनुभव था, कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अशोक जायसवाल का महामाला पहनाकर स्वागत किया, केक काटा गया और मिठाई वितरित कर उनके जन्मदिवस को यादगार बनाया गया, इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके लंबे राजनीतिक जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी भी बनी चर्चा
हालांकि समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, लेकिन इस दौरान जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही, सूत्रों के अनुसार कुछ वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएँ होती रहीं,कुछ लोगों ने इसे पार्टी के अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देखा, हालांकि इस संबंध में किसी भी नेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
राजीव भवन से घर तक चला जन्मदिन का सिलसिला
अशोक जायसवाल का जन्मदिवस केवल राजीव भवन तक ही सीमित नहीं रहा,दिनभर उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा,सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएँ दीं,देर रात तक जन्मदिवस में बधाई देने का यह सिलसिला जारी रहा।
राजीव भवन से अशोक जायसवाल का विशेष जुड़ाव
राजनीतिक हलकों में यह भी माना जाता है कि बैकुंठपुर के राजीव भवन के निर्माण और उसे भव्य स्वरूप देने में अशोक जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, बताया जाता है कि उनके ही देखरेख में इस भवन का निर्माण कार्य हुआ था,जिसके कारण यह भवन आज कांग्रेस गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है,इसी वजह से जब उनके जन्मदिन का आयोजन उसी परिसर में किया गया तो कार्यकर्ताओं के लिए यह आयोजन और भी खास बन गया।
जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
जन्मदिवस समारोह में कोरिया जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए,खासतौर पर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली, कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
राजनीतिक सीमाओं से परे मिला समर्थन
इस अवसर की एक खास बात यह भी रही कि केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोगों ने भी व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर अशोक जायसवाल को जन्मदिन की बधाई दी, भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं,जिससे यह संदेश गया कि उनका व्यक्तिगत संबंध विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक वर्गों से बना हुआ है।
बढ़ता जनाधार और राजनीतिक चर्चा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जन्मदिवस समारोह में जुटी भीड़ ने कहीं न कहीं यह संकेत भी दिया कि बैकुंठपुर क्षेत्र में अशोक जायसवाल का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों और संगठनों से लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि वे केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं बल्कि एक लोकप्रिय सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में भी पहचान बना चुके हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कोरिया और एमसीबी जिले की दो प्रमुख सीटों—बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़—में टिकट वितरण को लेकर नई रणनीति बना सकती है,बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को मौका देने और बैकुंठपुर से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता को टिकट देने की मांग भी कुछ नेताओं द्वारा उठाई जा रही है,यदि ऐसा होता है तो राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि अशोक जायसवाल बैकुंठपुर से कांग्रेस के मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।
जन्मदिवस समारोह ने दिया राजनीतिक संदेश
राजीव भवन में आयोजित यह जन्मदिवस समारोह कई मायनों में खास रहा, यह केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा आयोजन भी साबित हुआ जिसने बैकुंठपुर की राजनीति में अशोक जायसवाल की सक्रियता और बढ़ते प्रभाव का संकेत दिया,कुल मिलाकर 9 मार्च 2026 का दिन बैकुंठपुर के राजीव भवन के लिए खास रहा, जहाँ एक जन्मदिन समारोह ने सियासी गलियारों में भी कई नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply