Breaking News

अम्बिकापुर@गुम बालक को चंद घंटे के भीतर पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद

Share

घर से बिना बताये निकल जाने एवं घर का पत्ता नहीं बता पाने के कारण गुम हुआ था नाबालिग बालक
अम्बिकापुर,09 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 08/03/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का बड़ा लड़का आज़ दिनांक को अपने नानी के साथ घर मे था,उसी समय नाबालिग बालक बिना किसी को बताये घर से निकल कर कही चल गया है, जो नाबालिग लड़के का आस पड़ोस पत्ता तलाश किया गया जो पत्ता नहीं चला, प्रार्थिया द्वारा किसी अज्ञात व्यलती द्वारा नाबालिग बालिग़ को बहला फुसला कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराने पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर गुम नाबालिग को दस्तायाब करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम के थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं डायल 112 की टीम को मामले की इवेंट प्राप्त होने पर नाबालिग बालक का संवेदनशीलता के साथ पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो संयुक्त टीम के प्रयास से नाबालिग को सरगवां सकालो महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की ओर से चंद घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया, पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालक को बरामद करते हुए परिजनों को सकुशल सौपा गया नाबालिग बालक से पूछताछ किये जाने पर अपने मन से घर से निकल कर चले जाना एवं इस दौरान किसी प्रकार की घटना होना नहीं बताया है, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु परिजनों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply