Breaking News

अम्बिकापुर@पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई,आरोपी को तीन माह के लिए जेल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 मार्च 202६ (घटती-घटना)। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त एक आदतन अपराधी के खिलाफ पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप गाईन उर्फ मदन गाईन (47) निवासी सुभाषनगर, गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में नकबजनी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। बताया गया कि आरोपी जमानत पर छूटने के बाद भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में लगातार सक्रिय था। इस पर पुलिस ने डिटेंशन की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर सरगुजा संभागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था। विचार के बाद सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी को तीन माह के लिए जेल में निरुद्ध करने का आदेश दिया। आदेश के बाद उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply