Breaking News

अम्बिकापुर@घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 मार्च 2026 (घटती-घटना)। घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर रविवार को सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ राज्य में महिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का संयोजन महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी सुश्री गुंजन सिंह एवं सचिव सुमिता मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है। सरगुजा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से कैंडिल मार्च निकाला अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीमा सोनी ने कहा कि विगत 3 माह के दौरान गैस की कीमतों में 110 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है। चरम बेरोजगारी और आमदनी के कमी के इस दौर में यह वृद्धि सरकार की असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि एप्सटीन फाइल में फंसे पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पूरी ने मोदी जी व्यावसायिक मित्रों को लाभान्वित करने के लिए पूरे देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। उन्हें न केवल कीमतों में वृद्धि को वापस लेना चाहिए साथ ही साथ कीमतों को कम कर आमजन को राहत देना चाहिए। इस दौरान महिला कांग्रेस के गीता प्रजापति, समा परवीन, रूही गजाला, नुजहत फातिमा, मेघा खांडेकर, ममता सिंह, मधु दीक्षित, पूर्णिमा सिंह, शिप्रा शर्मा, संगीता मिज, रश्मि सोनी, सपना सिन्हा, अनीमा करकेटा, प्रतिमा सोनी, रूबी जैन, रत्नप्रिया पांडे, हीरो बड़ा, अनुराधा सिंह, अनीता रजक, शालिनी नन्द, निर्मला केहरि, मंजू मुखर्जी, सोभा शर्मा, सरला रॉय, अंजू, जे कुजूर, निमन राशि एक्का, पूर्णिमा सिंह, मालती सिंह, अनीता सिन्हा, प्रीति सिंह, प्रतिमा सोनी, हमीदा, सकीला, गीता श्रीवास्तव निशात अंजुम, संजू गुप्ता, साधना कश्यप, समसाद बेगम, सरोज मिज आदि कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च में मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply