Breaking News

अम्बिकापुर@अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अम्बिकापुर न्यायालय में महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान,सशक्तिकरण पर हुई कार्यशाला

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) में सोमवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया,जिसमें न्यायालय में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया और महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एल. चरयाणी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अम्बिकापुर द्वारा की गई,इस अवसर पर उन्होंने न्यायपालिका तथा समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका योगदान प्रेरणादायक है,कार्यक्रम के दौरान न्यायालय में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने महिला शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।
‘गिव टू गेन’ थीम पर आधारित रहा महिला दिवस-वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम गिव टू गेन रही,जिसका अर्थ है—एक-दूसरे का सहयोग कर समाज में लैंगिक समानता की दिशा में आगे बढ़ना, इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब समाज में सहयोग और सहभागिता बढ़ती है, तब महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलते हैं और समतामूलक समाज की स्थापना संभव होती है।
महिला सशक्तिकरण पर आयोजित हुई कार्यशाला-कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया,कार्यशाला में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी अधिकारों और प्रावधानों की जानकारी दी गई,इस दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि कानून उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किस प्रकार कार्य करता है और जरूरत पड़ने पर वे न्यायिक व्यवस्था की मदद किस प्रकार प्राप्त कर सकती हैं।
कई न्यायिक अधिकारी रहे उपस्थित- इस अवसर पर न्यायपालिका से जुड़े कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सुरेश जून, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, आनंद राम ढिडही, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, अतुल श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज), ममता पटेल, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कमलेश जगदल्ला, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो) सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, इसके अतिरिक्त सुश्री स्मिता रत्नावत, पंचम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुकेश कुमार तिवारी, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, महेश कुमार राज, सप्तम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मनीष कुमार दुबे, चतुर्थ जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, सुश्री चित्रलेखा सोनवानी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), जनक कुमार हिडको, षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तथा पल्लव रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला सरगुजा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष श्रीमति रहबरी खानम रिजवी, श्रीमति सीमा श्रीवास्तव, श्रीमति अन्नपूर्णा राजवाड़े तथा व्यवहार न्यायालय सीतापुर से श्रीमति कुसुम भगत, श्रीमति दुर्गावती सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
महिलाओं के योगदान को किया गया सम्मानित- कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, इस अवसर पर न्यायालय परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला, जहाँ महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारों और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply