Breaking News

लखनपुर@राजकटेल में पंडो जनजाति की भूमि पर अतिक्रमण

Share


भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे,हर संभव सहयोग का भरोसा

-संवाददाता-
लखनपुर, 08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजकटेल में पंडो विशेष पिछड़ी जनजाति की पैतृक भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने पार्टी पदाधिकारियों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को गांव पहुंचकर प्रभावित पंडो परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी क्षेत्रों (मुख्यतः झारखंड और बिहार) से आए कुछ मुस्लिम व्यक्तियों ने उनकी सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है तथा अवैध रूप से मकान निर्माण और खेती की जा रही है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं तथा जातिसूचक गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। इस संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण भी दर्ज कराया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा,‘पंडो समाज, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाता है, अति संरक्षित जनजाति है। उनकी जमीन और अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी कीमत पर गरीब आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
पार्टी वैधानिक और विधिसम्मत तरीके से मामले की निगरानी करेगी तथा प्रशासन से तेज कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। ‘प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरगुजा कलेक्टर के निर्देशन में जांच पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 170-ख के तहत अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय से धारा 250 के तहत भी नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर के न्यायालय में धारा 170-बी के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जमीन वापसी और अधिकारों की लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। पूरा दल उनके साथ खड़ा रहेगा,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जन्मेजय मिश्राआदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष बिन्देश्वरी पैकरा रवि उरांव,निलेश सिंह, कमलेश टोप्पो,अजित सिंह,दिनेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,रवि महंत,भैयालाल साहू पंडो समाज के गणेश पंडो,रतन पंडो,रामधन पंडो, मुन्ना पंडो, बेचन राम पंडो, लाला गुलाब पंडो, कामेश्वर पंडो, प्राण गोपाल पंडो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे यह मामला सरगुजा में आदिवासी भूमि संरक्षण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही बहस को और तेज कर रहा है, जहां पंडो जनजाति की संरक्षित जमीन पर कब्जे के आरोपों ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। प्रशासन से अब निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply