-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 मार्च 2026 (घटती-घटना)। होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. उमा सिन्हा प्राचार्य घंघरी हाई स्कूल अंबिकापुर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान विषय पर बहुत ही ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को एक महिला होने के साथ साथ इतिहासविद होने के नाते महिलाओं का पक्ष रखा ।
कार्यक्रम का प्रारंभ वीमेन सेल प्रभारी डॉ सीमा मिश्रा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात अतिथि स्वागत और परिचय के उपरांत कार्यक्रम की संरक्षक व मार्गदर्शक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सिस्टर शांता जोसेफ ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर बहुत ही उपयोगी बातें बताईं। साथ ही छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित भी किया। सोशल साइंस की डीन डॉ कल्पना गुहा ने छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण पर महत्वपूर्ण बातें बताईं। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ प्राध्यापकगण व छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur