Breaking News

अम्बिकापुर@आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 मार्च को

Share

अम्बिकापुर,06 मार्च 2026 (घटती-घटना)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई,बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 को एक दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग (सब-जूनियर) की बालिका खिलाड़ी ही सम्मिलित हो सकेंगी। सहायक संचालक,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला सरगुजा ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाडि़यों को आवागमन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। विभाग द्वारा खिलाडि़यों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी,जबकि ट्रायल के दौरान एक समय का भोजन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी, जो कबड्डी अकादमी में प्रवेश लेकर अपने खेल कौशल को निखारना चाहती हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply