अम्बिकापुर,03 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। ग्राम कटकोना निवासी 56 वर्षीय भगवान राम अपनी पुत्री के बीमार बेटे को देखने जा रहे थे। गणेशपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur