Breaking News

अम्बिकापुर @ बतौली में एक ही रात दो दुकानों में चोरी,लाखों का माल पार

Share


वाटिका पारा में क्लॉथ स्टोर और एग्रो दुकान का शटर तोडकर वारदात,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
अम्बिकापुर, 03 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
बतौली थाना क्षेत्र के वाटिका पारा में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने योगेश क्लॉथ स्टोर और जय माता दी एग्रो का शटर तोडकर नगदी समेत लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोर देर रात दुकान का शटर तोडकर अंदर घुसे। इसके बाद कैश काउंटर में रखी नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा देख घटना की जानकारी हुई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply