Breaking News

अम्बिकापुर@ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत,पत्नी व बेटा घायल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,०3 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं पत्नी व बच्चे घायल हो गए हैं। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के जामढोड़ी की है। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पिता उजीत कुमार उम्र 31 वर्ष कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 2 मार्च को इसके ससुर का निधन हो गया था। प्रमोद पत्नी व 4 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंडरापाठ जाने निकला था। रास्ते में सीतापुर थाना क्षेत्र के जामढोड़ी के पास पिकअप क्रमांक सीजी 14 एवी 2293 ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply