होलिका दहन के बाद अंगारों पर चले ग्रामीण
अम्बिकापुर,03 मार्च 2026 (घटती-घटना)। होलिका दहन के दौरान सरगुजा जिले के एक गांव से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। करजी गांव में ग्रामीण दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते नजर आए। बताया जाता है कि यह परंपरा गांव में कई दशकों से निभाई जा रही है। हर वर्ष होलिका दहन के बाद जब अग्नि शांत होकर अंगारों में बदल जाती है, तब गांव के लोग उसमें चलकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह देवी की कृपा है। अंगारों पर चलने के बाद भी उनके पैरों में न तो फफोले पड़ते हैं और न ही किसी प्रकार का दर्द होता है। लोग इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचते हैं। होलिका दहन के साथ आस्था और विश्वास का यह दृश्य देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur