यह पहल तीन स्तरों पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है…
जमीनी हकीकत की पहचान…
छोटे और मध्यम शहरों में कार्यरत पत्रकारों की आर्थिक स्थिति अक्सर अस्थिर रहती है।
पत्रकारिता की गरिमा…
आर्थिक मजबूती निष्पक्षता और निर्भीकता को बल दे सकती है।
नीतिगत दृष्टिकोण…
एक पत्रकार का शासन के भीतर से इस मुद्दे को उठाना,इसे व्यक्तिगत नहीं बल्कि संरचनात्मक प्रयास का रूप देता है।
(घटती-घटना होली विशेष व्यंग्य)
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति सामने आई है,वरिष्ठ पत्रकार ओंकार पाण्डेय को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का निजसचिव नियुक्त किया गया है, यह नियुक्ति केवल एक पदस्थापना नहीं,बल्कि मीडिया से शासन तंत्र तक की यात्रा का संकेत मानी जा रही है-जहाँ ‘कलम’ अब सीधे नीति-निर्माण के गलियारों में मौजूद होगी।
एक संकल्प जिसने ध्यान खींचा
पदभार ग्रहण करने के साथ ही ओंकार पाण्डेय ने एक ऐसा संकल्प लिया है,जिसने पत्रकारिता जगत में चर्चा तेज कर दी है, उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों के लिए प्रति माह ?10,000 की आर्थिक सहायता या मानदेय सुनिश्चित कराने का प्रयास करने की बात कही है।
अनुभव और जिम्मेदारी का संगम
ओंकार पाण्डेय का चयन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के लिए भी रणनीतिक माना जा रहा है,एक अनुभवी पत्रकार के रूप में उन्हें जनता की नब्ज,मीडिया प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी संप्रेषण की समझ है,महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ – विशेषकर‘महतारी वंदन’जैसी पहल-को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुँचाने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
सत्ता और मीडिया के बीच सेतु?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार,यह नियुक्ति सत्ता और मीडिया के बीच संवाद को मजबूत कर सकती है,जब कोई व्यक्ति,जिसने वर्षों तक सवाल पूछे हों, अब जवाब देने और नीति समन्वय की भूमिका में आता है, तो अपेक्षाएँ स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं।
उम्मीद या चुनौती?
ओंकार पाण्डेय का 10 हजार रुपये का संकल्प फिलहाल एक घोषणा है, लेकिन अगर यह नीति का रूप लेता है,तो संघर्षरत पत्रकारों के लिए यह राहतकारी कदम साबित हो सकता है,अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह पहल किस प्रकार प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरती है और क्या यह वास्तव में पत्रकारों की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला पाती है,जब कलम चलाने वाला हाथ नीति निर्धारण में सहयोग करता है, तो उम्मीदें भी साथ चलती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur