जशपुरनगर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र में ओडिशा-झारखंड सीमा के पास स्थित एक राइस मिल में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की आरंभिक जानकारी के अनुसार ऊपरकछार गांव में संचालित शम्भु गुप्ता के राइस मिल में शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और मिल परिसर का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात को काबू में लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर राइस मिल की छत और आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने के कारण डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। आग बुझाने के दौरान मधुमक्खियों के हमले का खतरा बना हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur