Breaking News

अम्बिकापुर@होली पर पुलिस का पहरा,सरगुजा में 500 जवान तैनात

Share


हुड़दंगियों पर सख्ती,डीजे और नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगो का त्योहार होली के दौरान किसी तरह का कोई परेशानी न हो इसके लिए सरगुजा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। होलिका दहन 2 मार्च और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईजी राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 75 निरीक्षक,उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक सहित 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले में 67 फिक्स पिकेट, 28 पेट्रोलिंग पार्टियां,7 बाइक पेट्रोलिंग दल और महिला गश्ती टीम लगातार सक्रिय रहेंगी। प्रमुख जलाशयों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रिजर्व बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अंबिकापुर शहर में विशेष चौकसी बरती जाएगी,जहां हर वर्ष होली बड़े स्तर पर मनाई जाती है। पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जाएगी। डीआईजी के निर्देश पर ट्रिपल राइडिंग,नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति डीजे बजाने और विवादित गाने चलाने पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पडऩे पर डीजे जब्त किए जाएंगे। संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल से समन्वय बनाकर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479193599 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस की एडवाइजरी
शांति और सौहार्द बनाए रखें। यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें। ट्रिपल राइडिंग से बचें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। किसी पर जबरन रंग न लगाएं। ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें। मुखौटा पहनकर घूमने से बचें।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply