




- उपद्रवियों पर शिकंजा…अवैध शराब पर वार…सूरजपुर पुलिस अलर्ट मोड में…
- त्योहार से पहले सर्जिकल स्ट्राइक : बदमाशों और अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई
- शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस सक्रियः निगरानी,गश्त और छापेमारी तेज…
- कानून-व्यवस्था मजबूत करने व्यापक अभियान, अवैध मदिरा जब्त
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,02 मार्च 2026 (घटती-घटना)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक विशेष अभियान चलाया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने,असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और अवैध मदिरा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 20 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक समन्वित कार्रवाई की गई।
कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजरः 316 के खिलाफ कार्रवाई
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया,अभियान के दौरान—316 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई,132 निगरानीशुदा,माफी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई,शांति भंग की आशंका को देखते हुए 58 आदतन आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई,पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई और सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संभावित उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी।
अवैध मदिरा के खिलाफ सघन कार्रवाईः 39 प्रकरण दर्ज : होली के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने अलग से अभियान चलाया, छापामार कार्रवाई के दौरान 39 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए, 41 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, 31 लीटर महुआ शराब एवं 5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई, कार्रवाई छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत की गई, सभी थाना-चौकी पुलिस टीमों ने समन्वित एवं सतर्क भूमिका निभाई।
सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी
पुलिस द्वारा बाजार,सार्वजनिक स्थल,संवेदनशील इलाकों एवं संभावित विवादित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और निगरानी सूची में शामिल लोगों की नियमित जांच सुनिश्चित की गई है।
सूरजपुर पुलिस की अपील
सूरजपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि,अवैध मदिरा विक्रय या कानून-व्यवस्था भंग करने की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी,पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा,होली से पहले की गई यह व्यापक कार्रवाई संकेत देती है कि सूरजपुर पुलिस त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी और जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है,आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक विशेष अभियान चलाया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने,असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और अवैध मदिरा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 20 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक समन्वित कार्रवाई की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur