Breaking News

अम्बिकापुर@ दो नग चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,01मार्च 2026 (घटती-घटना)।
कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी क दो बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी दिलिप साव की बाइक 15 फरवरी की रात को अज्ञात चोर ने पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास से चोरी कर ली थी। उसने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की मिशन चौक रैदास वार्ड अम्बिकापुर निवासी सुजीत सारथी उक्त चोरी की बाइक से मोहल्ले में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा उसने एक बाइक कलेक्टोरेट परिसर से बाइक चोरी कर घर में छुपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो नग बाइक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply