Breaking News

अम्बिकापुर@ बहन को ससुराल छोडने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Share


अम्बिकापुर,01 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी निवासी लालजीत यादव पिता राजनारायण यादव 30 वर्ष शनिवार को बाइक से बहन सरिता को उसके ससुराल छोडऩे जरही करौंधा जा रहा था। रास्ते में करीब 4.30 बजे सोनगरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई-बहन को चोटें आई थी। लालजीत यादव के ऊपर से ट्रेक्टर का चक्का पार होने के कारण उसे काफी चोटें आई थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया,यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बहन उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply