Breaking News

अम्बिकापुर@चार पुलिस अधिकारी सम्मानित सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Share


डीआईजी-एसएसपी ने कहा…ईमानदार सेवा की रहेगी मिसाल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया,भदर साय,सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों ने लंबे समय तक ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों से भी चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मौके पर ही समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर पीपीओ आदेश जारी किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह सहित अन्य स्टाफ और परिजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply