Breaking News

अम्बिकापुर@चार किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,कार से करने आए थे डिलेवर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लग्जरी कार से तीन तस्कर गांजा डिलेवर करने रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र पहुंचे थे। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 36 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को मुखबिर से पुलिस चौकी रघुनाथपुर को जानकारी मिली की कार क्रमांक सीजी 10 एएल 8571 से तीन व्यक्ति लैलूंगा तरफ से ग्राम गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को गांजा डिलेवर करने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गांजा तस्करी करने आए हेमसागर यादव पिता पोरना राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलुगा जिला रायगढ़, खीरो यादव पिता सुशील यादव उम्र 25 वर्ष निवासी जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर, भूपेन्द्र यादव पिता लोचन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी पोतरा थाना लैलुगा जिला रायगढ़ व मुरारी लाल चौबे पिता तिरथ राज चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गंगापुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 4 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 36 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, 6 नग मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल,साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान,प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा,प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह,प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी,आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह,उमाशंकर साहू, अमनपुरी,विकास मिश्रा,उमेश खुटिया,इजहार अहमद,इदरीश खान, इजहार अहमद,संजीव चौबे सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply