अंबिकापुर,26 फरवरी 2026(घटती-घटना)। विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। 26 जनवरी से प्रारंभ साप्ताहिक गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद कार्यक्रम, कार्यस्थलों पर प्रचार-प्रसार एवं दीवार लेखन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुखरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल में अहिंसा से अधिकार तक थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों ने महापुरुषों के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं उनके विचारों को चित्रों और भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक श्री दीपक कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थी तनु ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा प्रदीप सिंह और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण ्रकी भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन के उद्देश्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur