Breaking News

सूरजपुर@ यादव जी की लव स्टोरी’ पर विरोध तेज…सूरजपुर में सर्व यादव समाज का प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,26 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं, बुधवार को बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के पदाधिकारी और सदस्य कलेक्टर परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की छवि आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत की गई है,जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
आपत्तिजनक प्रस्तुति का आरोप-सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है, उनका आरोप है कि फिल्म के पोस्टर,ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज को एक विशेष संदर्भ में जिस प्रकार चित्रित किया गया है, वह समाज की गरिमा और सम्मान के प्रतिकूल है,समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी जाति या समुदाय की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं है।
प्रतिष्ठा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यादव समाज ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को ठेस पहुंचाना व्यापक पीड़ा और आक्रोश का कारण बन सकता है, संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की रक्षा करना है, समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में समाज के लोगों के बीच असंतोष का माहौल बन रहा है और यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
फिल्म पर रोक और निष्पक्ष जांच की मांग- ज्ञापन में निम्न मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं—फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए,फिल्म की सामग्री की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए, केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करे, समाज का कहना है कि किसी भी प्रकार की विवादित सामग्री सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने राष्ट्रपति से सामाजिक न्याय और संवेदनशील नेतृत्व के अनुरूप संतुलित एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित– प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता कुंज लाल यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधा यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवबालक राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा यादव, पारस यादव, जिला मंत्री विभीषण यादव, कृष्ण वाहिनी अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, उपेन्द्र यादव, शिवकुमार यादव, संजू यादव (युवा ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान), फूलमती यादव (महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान), ज्योति यादव, मंजू यादव, जगदेव यादव, अशोक यादव, राम प्रवेश यादव, रमेश, विजय यादव, भगन यादव, मधुसूदन यादव, रामचेला, शुभक यादव, अरविंद यादव, हीरा राम, राममनी, शेषमन, चंद्रभान यादव सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख और सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशासन की भूमिका पर नजर- फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च स्तर तक प्रेषित करने की बात कही है, अब यह देखना होगा कि फिल्म के संबंध में संबंधित प्राधिकरण क्या निर्णय लेते हैं, जिले में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply