Breaking News

सूरजपुर@ सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप हेतु नेशनल टीम में सूरजपुर से 2 कोच चयनित

Share


हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से 1 मार्च तक होगा आयोजन

-संवाददाता-
सूरजपुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिम बंगाल के हुगली में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस प्रतियोगिता के लिए नेशनल टीम में सूरजपुर जिले से दो सहायक कोचों का चयन किया गया है— बालक वर्ग हेतुः रविंद्र सिंह (निवासी सूरजपुर) बालिका वर्ग हेतुः हेमंत कुमार (निवासी लटोरी, सूरजपुर) इन दोनों का चयन सूरजपुर जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है, सूरजपुर से दो कोचों का नेशनल टीम में चयन यह दर्शाता है कि जिले में वॉलीबॉल खेल के प्रति निरंतर मेहनत और समर्पण रंग ला रहा है, आने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले के लिए बड़ी उपलब्धि-सूरजपुर अमेच्योर वॉलीबॉल संघ के जिला अध्यक्ष अजय गोयल ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए दोनों कोचों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की,जिला सचिव रामशृंगार यादव ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सूरजपुर जिले की खेल प्रतिभा और सतत प्रयासों का परिणाम है। संघ द्वारा निरंतर टीमों से संपर्क और मार्गदर्शन के कारण जिले को नई पहचान मिल रही है।
राज्य स्तर से भी बधाई…
छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गगड़ा, उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान एवं सचिव हेम प्रकाश नायक ने सूरजपुर अमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
स्थानीय स्तर पर उत्साह
चयन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों और संघ पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोषाध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, दिनेश साहू, संतोष सिंह, अरुण गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि दोनों कोच राष्ट्रीय स्तर पर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सूरजपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply