कुलपति ने किया उद्घाटन, तीन दिन तक होंगी विभिन्न स्पर्धाएं
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के विद्यार्थियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मल्टीपर्पस इंडोर गांधी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने किया। तीन दिवसीय यह आयोजन 25 से 27 फरवरी तक चलेगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं, यह गर्व की बात है। खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती है। कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है। बालक वर्ग सिंगल्स में शुभम जायसवाल (बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर) प्रथम,अनमोल बारी (बी.फार्मा पंचम सेमेस्टर) द्वितीय और कार्तिक प्रजापति (फॉरेस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर) तृतीय रहे। बालक वर्ग डबल्स में थकेश्वर पैंकरा व सिमांत सिंह प्रथम, नीतेश गुप्ता व सत्यरूपानंद सिंह द्वितीय तथा रूपेश साहा व अनुराग गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सिंगल्स में शिवानी राजवाड़े (बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर) प्रथम,सौम्या सिंह (कंप्यूटर साइंस द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय और शालू खान (फॉरेस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय रहीं। बालिका वर्ग डबल्स में शालू खान व हितेश्वरी पैंकरा प्रथम,अनिमा एक्का व होसन्ना किशपोट्टा द्वितीय तथा राशि गुप्ता व अनुष्का दीप गुप्ता तृतीय रहीं। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में रीया राजवाड़े प्रथम,राशि गुप्ता द्वितीय और मधुमिता राजवाड़े तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अनमोल बारी प्रथम,अजय कुमार साहू द्वितीय तथा सिमांत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा शतरंज,कैरम, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं,जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur