Breaking News

अम्बिकापुर@फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन सौदा,आरोपी गिरफ्तार

Share


दो लाख रुपए अग्रिम लेकर करता रहा टालमटोल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस की कोतवाली पुलिस ने जमीन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी अधिकार पत्र दिखाकर पीडि़त से दो लाख रुपए अग्रिम ले लिए थे। पुलिस के अनुसार चर्च रोड केदारपुर निवासी प्रीतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मोरभंज, तहसील लटोरी जिला सूरजपुर स्थित भूमि का 35 लाख रुपए में सौदा किया गया था। सौदे के तहत दो लाख रुपए बैंक चेक के माध्यम से आरोपी को दिए गए थे। बाद में जांच में पता चला कि भूमि के वास्तविक स्वामी ने आरोपी को कोई वैध अधिकार पत्र नहीं दिया था। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से मुख्तारनामा आम (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) जब्त किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply