Breaking News

अंबिकापुर@ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल में आकाश और रजत को बड़ी जिम्मेदारी

Share


अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में सरगुजा जिले के दो राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को रेफरी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
यह प्रतियोगिता मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल में 23 से 27 फरवरी तक आयोजित हो रही है। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरगुजा के आकाश दुबे और रजत सिंह को निर्णायक मंडल में शामिल किया है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी अब केवल खेल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि तकनीकी और संचालन स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। आकाश दुबे और रजत सिंह पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। इस चैंपियनशिप में देशभर की लगभग 65 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में सरगुजा के खिलाडिय़ों की रेफरी बोर्ड में नियुक्ति जिले के लिए गौरव की बात है। रजत सिंह वर्तमान में के.आर. टेक्निकल कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सरगुजा जिला वुडबॉल संघ,जिला बास्केटबॉल परिवार और कॉलेज परिवार ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply