Breaking News

शंकरगढ़@पिता का हत्यारा गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Share


-संवाददाता-
शंकरगढ़,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कलयूगी पुत्र ने अपने सगे पीता हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी हत्यारा पुत्र को गिरफ्तार कर अप. क. 29/2026 धारा – 103(1) बीएनएस कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। प्राथीं सकुल राम चेरवा पिता करमा राम जाति चेरवा उम्र 25 वर्ष साकिन कोठली (लेआटोली) थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर द्वारा दिनांक 22.02.202 को थाना उपसिथित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांकं 21.02.2026 के रात्रि करीब 8 बजे यह अपने घर में बैठा था तभी चचेरा भाई बीरकवंर चेरवा इसके घर आया और दरवाजा खोलवाया,तब यह दरवाज खोलकर बाहर निकला तो इसे बीरकुवंर बोला कि मेरी पत्ली आपके घर आई है, तब यह बोला कि मेरे घर नही आईं हैं तो बीरकुवंर बोला कि मैं अपने पिता को मार कर खत्म कर दिया हॅँ तब यह बीरकंवर के घर जाकर देखा तो बीरकुवंर के पिता घर के ढाबा में खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसके सिर, दाहिना कान में, दाहिना घुटना के पास चोट लगा था जो बेहोश पडा था जिसे ईलाज के लिये शंकरगढ अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी बीरकवंर की पत्नी गोपी बतायी कि बीरकुवंर अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर शंका करते हये दिनांक 21.022026 के शाम को पत्नी के साथ मारपीट किया था जो अपने बच्चे को लेकर घर से बस्ती तरफ चली गयी थी उसी दौरान शाम करीब 19ः45 वजे बीरकंवर घर आया और अपनी पत्नी के घर में नहीं होने से अपने पिता हवल चेरवा से पछताछ किया जो तुम्ही मेरी पत्नी को छिपा रहे हो बोलकर लकड़ी के गेड़ा से मारपीट किया है जिससे हवल चेरवा के सिर,दाहिना कान,के पास गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में उपरोक्त सदर धारा का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply