Breaking News

बलरामपुर@कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त,कलेक्टर-एसपी ने ली संयुक्त समीक्षा बैठक

Share


शांति भंग करने वाले गतिविधियों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

बलरामपुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभागार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी त्यौहारों,सीमावर्ती चेकपोस्टों की निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्टों में सख्त निगरानी रखने,वाहनों की नियमित जांच करने तथा खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही की अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बैठक में कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाएं रखे। उन्होंने सभी को समन्वय के साथ सजगता और सतर्कता से कार्य करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply