Breaking News

अंबिकापुर@कोयला चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर स्थित अमेरा कोल खदान से कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर कोयला चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी के 2.5 टन कोयला व घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर स्थित अमेरा कोल खदान से कोयला चोरी की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। डीआईजी राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश लखनपुर पुलिस को दिए थे। पुलिस ने आरोपी आनंद राम केवट पिता सुखराम केवट उम्र 36 वर्ष पुहपुटरापारा थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बनाकर कोयला चोरी करता था। पुलिस ने इसके घर के आंगन से चोरी की कोयला 2.5 टन व घटना में युक्त बाइक भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply