Breaking News

अंबिकापुर@रुपए व मोबाइल लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। रुपए व मोबाइल लूट के मामले में फरार आरोपी को दरिमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुचन राम नागेसिया मोहनपुर पटेलपारा थाना दरिमा का रहने वाला है। 30 दिसंबर को वह ससुराल पहाड़पारा से पैदल घर जा रहा था। झोले में दस हजार रुपए व एक मोबाइल था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने लूटकर फरार हो गए थे। बुचन की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि मनीष उर्फ पतों उर्फ लक्ष्मण यादव पिता चक्रधारी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वन्दना यादवपारा थाना सीतापुर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ रावण दहन आयोजन को भव्य बनाने नागरिक सेवा समिति ने की बैठक

Share आपसी सामंजस्य से आयोजन कराने पर जोर,सरगुजा सेवा समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजकर …

Leave a Reply