Breaking News

कोरिया,@पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘प्रशिक्षण महा-अभियान’ का आगाज

Share


बैकुण्ठपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, संगठन से राष्ट्र निर्माण का संकल्प
-संवाददाता-

कोरिया,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम मुख्य रूप से रामलखन पैकरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘प्रशिक्षण महा-अभियान’ के माध्यम से भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ वैचारिक सुदृढ़ता पर भी जोर दे रही है, बैकुण्ठपुर में आयोजित यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है।
प्रथम सत्रः विचारधारा और ‘पंच परिवर्तन’ पर मार्गदर्शन
प्रथम सत्र में अतिथि स्वागत, वंदेमातरम् एवं वर्ग गीत के पश्चात मुख्य वक्ता रामलखन पैकरा ने कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से संबोधित किया। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा—जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होगा, तभी राष्ट्र समृद्ध और उन्नत बनेगा। स्वदेशी के आचरण से आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन बढ़ता है, जनहितकारी शासन और जनोन्मुख प्रशासन परस्पर सहयोग से ही राष्ट्रबल को वैभवशाली बनाते हैं।
संगठन से राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेशभर में महा-प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र्र निर्माण करना है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा,आचार और व्यवहार को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य सत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन
द्वितीय सत्रः शारदा गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।
तृतीय सत्रः सोनालाल राजवाड़े ने नवाचार पर मार्गदर्शन दिया।
चतुर्थ सत्रः विभिन्न वक्ताओं ने संगठनात्मक सुदृढ़ता और जनसंपर्क के विषयों पर विचार साझा किए,समापन सत्र में अतिथियों को स्थानीय उत्पाद सोनहनी, कोरिया मोदक एवं मिलेट्स कुकीज भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। स्थानीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply