Breaking News

कोरिया@डॉ. भुवन भास्कर साहू भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

Share


संगठन सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवा विस्तार पर रहेगा फोकस
-संवाददाता-

कोरिया,23 फरवरी 2026(घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा चिकित्सा क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. भुवन भास्कर साहू को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की सहमति और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर की गई, पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
मनोनयन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. साहू को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. साहू ने जताया आभार
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. भुवन भास्कर साहू ने कहा… पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को राजनीति के माध्यम से सेवा का प्रभावी माध्यम बनाना है,ताकि जिले का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सके। इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सेवा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, आने वाले समय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों पर सभी की नजर रहेगी।
प्रमुख जिम्मेदारियां और विजन,डॉ. साहू के अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे…
स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आमजन तक पहुँचाना।
चिकित्सकों का संगठनात्मक जुड़ाव
जिले के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं सेवा गतिविधियों से जोड़ना।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना।
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाना।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply