-संवाददाता-
लखनपुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की अमेरा ओपनकास्ट कोयला खदान में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़ी चोरी की चोरों ने ओवरहेड तार में तार फेंककर शॉर्ट सर्किट किया,जिससे 1.6 रूङ्क्र क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया ट्रांसफॉर्मर के साथ ही 15 मीटर लंबी तांबे की केबल भी चुरा ली गई। इस घटना से कंपनी को करीब 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि चुराई गई केबल की कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। अमेरा ओसीपी में खान प्रबंधक समसे लाल धारी ने बताया कि वे अमेरा ओसीपी में खान प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने ओवरहेड तार पर तार फेंककर शॉर्ट सर्किट किया, जिससे ट्रांसफॉर्मर का कॉइल जल गया और पूरा ट्रांसफॉर्मर भी आग की चपेट में आ गया। साथ ही 15 मीटर तांबे की केबल चुरा ली गई। इस घटना से खदान में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई,पंप और लाइट बंद हो गए, जिससे उत्पादन और परिवहन प्रभावित हुआ। कंपनी को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। प्रबंधक ने लिखित शिकायत में बताया कि चोरी से कंपनी को 5-7 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि चुराई गई केबल की कीमत 20,000 रुपये है। शिकायत के आधार पर लखनपुर थाना में अपराध क्रमांक 44/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों की पतासाजी कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur