Breaking News

लखनपुर@अमेरा कोयला खदान से 3.5 टन कोयला चोरी का मामला,15-20 लोगों पर केस दर्ज

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्श्वष्टरु की अमेरा ओपन कास्ट कोयला खदान से संगठित तरीके से कोयला चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खदान प्रबंधक समे लाल धैर्य ने 21 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई,जिसमें आरोप लगाया गया है कि 20 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे चिलबिल गांव निवासी आनंद राम कैवट,आलम साय राजवाड़े सहित 15-20 लोगों ने बैरियर तोड़कर जबरदस्ती खदान में घुसकर करीब 3.5 टन कोयला चुरा लिया। इस कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 17,000 रुपये बताई गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पैदल और मोटरसाइकिलों के जरिए खदान परिसर में घुसे और गार्डों को धक्का देकर कोयला निकालकर ले गए। यह घटना सुरक्षा चौकी के पास हुई, शिकायत में कहा गया है कि आरोपी संगठित रूप से कार्य कर रहे हैं, लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3), 303(2) और 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना अमेरा खदान क्षेत्र में कोयला चोरी के लगातार बढ़ते मामलों की कड़ी है। क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जहां ग्रामीण बड़े पैमाने पर कोयला निकालते पाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने चोरी रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई है, लेकिन संगठित गिरोहों के कारण चुनौती बनी हुई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply