Breaking News

रायपुर@रायपुर में रहस्यमयी घटना,अस्थि-संग्रह के दौरान शव का सिर गायब

Share


रायपुर,22 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में एक अंतिम संस्कार के बाद अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों को चिता स्थल पर शव का सिर नहीं मिला। इस रहस्यमयी घटनाक्रम के बाद परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है,वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का हाल ही में जरवाय श्मशान घाट में विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार के अगले दिन परिजन अस्थियां एकत्र करने श्मशान घाट पहुंचे। लेकिन जब वे चिता स्थल पर पहुंचे,तो वहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। परिजनों का दावा है कि चिता स्थल पर शव का सिर गायब था,जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने यह भी बताया कि चिता के आसपास नींबू, सिंदूर और अन्य ऐसी सामग्री बिखरी पड़ी थी,जो आमतौर पर तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल होती है। इस वजह से परिजन किसी तांत्रिक गतिविधि या शरारती तत्वों की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं। घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी हैरानी और डर में डाल दिया है। घटना को और अधिक संदिग्ध तब माना गया, जब श्मशान परिसर के भीतर एक लावारिस बाइक भी खड़ी मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक किसकी है और कब से वहां मौजूद है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस तथ्य ने मामले को और उलझा दिया है।
नीट कैंडिडेट ने की आत्महत्या…जीआई तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा,मौके पर पुलिस मौजूद
रायपुर,22 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो मानसिक दबाव में था। मृतक छात्र की पहचान रायगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला का है। जानकारी के मुताबिक,पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply