Breaking News

लखनपुर@ लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग का 6.38 किमी हिस्सा बनेगा फोरलेन, 69.962 करोड़ की स्वीकृति

Share


लखनपुर,21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)
। अंबिकापुर के लारंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग के 6.38 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिए 69.962 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के फोरलेन निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होने से संपूर्ण विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री (प्रभारी मंत्री सरगुजा) ओ.पी. चौधरी का अभिकापुर क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में समग्र विकास को बल मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।
अब इस स्वीकृति से विकास की नई उम्मीद जगी है। फोरलेन सड़क बनने से यातायात सुचारू होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply