-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र में 10 फरवरी की देर शाम हुई स्कॉपियो लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। लूटी गई स्कॉपिज़्यो को पुलिस ने घटना के दिन ही कोरबा जिले के जंगल से लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। जानकारी के अनुसार भट्ठी रोड निवासी अंकित सिन्हा अपनी स्कॉपियो किराए पर चलवाता है। 10 फरवरी की सुबह उसके एक परिचित ने फोन कर बताया कि चार युवक मैनपाट घूमने के लिए वाहन बुक करना चाहते हैं। अंकित स्कॉपिज़्यो क्रमांक सीजी 16 सीजे 5333 से पुराना बस स्टैंड के पास पहुंचा और चारों युवकों को लेकर मैनपाट गया। घूमने के बाद जब वह देर शाम वापस अंबिकापुर लौट रहा था,तभी दरिमा थाना क्षेत्र अंतगज़्त मैनपाट रोड पर आरोपियों ने उल्टी आने का बहाना कर वाहन रुकवाया। वाहन रुकते ही बदमाशों ने अंकित के गले में बेल्ट डालकर उसका गला दबाने की कोशिश की और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अंकित वाहन से उतर गया। इसके बाद आरोपी स्कॉपिज़्यो लेकर फरार हो गए।
कोरबा जंगल से मिली थी स्कॉर्पियो
पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले और सीमावतीज़् जिलों के थानों को अलर्ट किया। पुलिस की सक्रियता बढ़ती देख आरोपी वाहन को कोरबा जिले के जंगल में छोडकर फरार हो गए। पुलिस ने उसी रात वाहन बरामद कर लिया था।
मध्यप्रदेश से पकड़ा गया आरोपी
दरिमा पुलिस और साइबर सेल की मदद से मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोविंद पटेल (21 वर्ष) निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) बताया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur