Breaking News

बलरामपुर@104 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी आए पुलिस के गिरफ्त में

Share


बलरामपुर, 19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
मामला थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज का है, दो आरोपी अवैध रूप से 104 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर परिवहन कर रहे थे मुखबीर सूचना पर वाहन रोककर तलाशी लेने पर 104 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों पर अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अभिमन्यु गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 थाना चिनिया जिला गढ़वा झारखंड प्रभात कुमार गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 23 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 थाना चिनिया जिला गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 18/02 /2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा झारखंड का अभिमन्यु गुप्ता अपने एक साथी के साथ एक सफेद रंग टाटा टैगोर कार क्रमांक jh03 अब 3301 में गढ़वा से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री करने खुरई के रास्ते होते हुए रामचंद्रपुर की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देने पर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मुखबिर के बताएं रास्ते पर जाकर घेराबंदी किया गया घेरा बंदी के कुछ समय पश्चात ग्राम ढोल गढ़वा झारखंड की ओर से एक सफेद का कार आते दिखाई दी जिसे हाथ देखकर रुकवाया गया चालक पुलिस को देखकर अपने साथी के साथ कार छोड़कर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम अभिमन्यु गुप्ता पिता हरिप्रसाद गुप्ता उम्र 30 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 एवं दूसरा प्रभात कुमार गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 23 वर्ष ग्राम डोल वार्ड क्रमांक 5 थाना चिनिया जिला गढ़वा झारखंड का रहने वाला बताए। कार को गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कार के अंदर 8 पेटी ब्लेंडर प्राइस चार पेटी( 186 पाव) रॉयल स्टेज कुल करीब 104 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती 146820 एवं टाटा टैगोर कर कीमती 4 लख रुपए गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
मामले आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply